बिछड़ौद : भाजपा सरकार ने सभी वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया- जिराती

बिछड़ौद ।  भारतीय जनता पार्टी घट्टिया विधानसभा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ और विधानसभा की वृहद बैठक का आयोजन मंगलवार को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के समीप गिरिराज गार्डन में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामचरण मुखर्जी के चित्र सन्मुख माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलित करते हुए आयोजन की शुरूआत की। तत्पश्चात हजारों भाजपा कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए गुजरात के पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जीतू वाघाणी ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने गांव गरीब और किसानों के उत्थान के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जहां आमजन को 24 घंटे बिजली प्रदान करने का कार्य किया है, वहीं किसानों को सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली निर्बन्ध रूप से देने का कार्य भी किया है। वहीं किसानों को खेती के लिए 10 घंटे बिजली मिलने से प्रदेश में सिंचाई का रकबा भी बड़ा है जिससे किसानों का जीवन भी खुशहाल हुआ है।
जिराती ने कहा कि हाल ही में हुई अतिवृष्टि से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए कारगर कदम उठाएगी। साथ ही कार्यकतार्ओं को संबोधित करते भाजपा राऊ के पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी जीतू जिराती ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार की और केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं से आमजन का जीवन खुशहाल हुआ है, और उसी का प्रतिशत इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाला है। बोरमुंडला ने कहा की हाल ही में संपन्न हुई जन आशीर्वाद यात्रा में जिस तरह का जन समर्थन संपूर्ण जिले और प्रदेश में मिल रहा है, उसे देखते हुए लगता है कि जहां मध्यप्रदेश में भाजपा 150 से अधिक सीटें जीतेगी। वहीं उज्जैन जिले की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजयश्री का वर्णन करेगी। इधर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला ने कहा कि कांग्रेस का अब मध्यप्रदेश में सफाया होने वाला है। कांग्रेस के पास दोगली निती के अलावा कुछ नहीं बचा है।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं को अब जीतोड़ मेहनत करनी है और भाजपा के प्रत्याशी सतीश मालवीय को विजय बनाना है। वहीं कार्यकतार्ओं को संबोधित कर पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय ने कहा कि मैं आप ही का बेटा हूं, और आपके सब सुख- दुख में हमेंशा खड़ा रहा हूं, इस चुनाव में आप सभी की मेहनत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, और मैं हमेंशा आपके सुख- दुख में आगे भी खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा। भाजपा प्रत्याशी मालवीय ने कहा कि हाल ही में हुई अतिवृष्टि से किसानों को जो नुकसान हुआ है उसे नुकसान की भरपाई के लिए जो भी कारगर कदम उठाने हैं वह उठाए जाएंगे। मालवीय ने यह भी कहा की विधानसभा क्षेत्र के गांव में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित गांव का उन्होंने एनडीआरएफ की टीम और वरिष्ठ अधिकारियों और भाजपा के प्रमुख कार्यकतार्ओं और नेताओं के साथ दोहरा कर उचित कार्यवाही के लिए कहा है।
आयोजन में भाजपा के चारों मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह पटेल, विश्रामसिंह कराड़ा, पीयूष गुप्ता, अरविंदसिंह सोलंकी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्रसिंह अमरपुरा, जिला पंचायत सदस्य अमरसिंह खोरिया, बलराम खींची, अजिता परमार,जनपद अध्यक्ष ईश्वरसिंह कराड़ा, उपाध्यक्ष भगवानसिंह पंवार, वरिष्ठ नेता जसवंतसिंह उमठ, पूर्व जिला महामंत्री यशोदा बैरागी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा चौहान, दिनेश लाला, मूलचंद पाटीदार, सत्यनारायण त्रिवेदी, यशवंत मालवीय, गणेश पटेल, महिपालसिंह उमठ सहित हजारों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री अशोक कटारिया ने किया। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी कैलाश बोड़ाना ने दी।