नीमच : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर घायल

नीमच ।  जिले के मनासा थाना के रामपुरा मार्ग पर स्थित ग्राम हाड़ी पिपलिया के समीप देर रात एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में गणपत लाल धनगर उम्र 55 वर्ष निवासी ढाबा गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगो ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से मनासा शासकीय चिकित्सालय भेजा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल गणपत लाल को नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां घायल का उपचार जारी है। बताया जा रहा है। कि घायल गणपत के पैर फैक्चर हो गया है। जबकि कुछ अन्य जगह भी चोट आई है।