महिदपुर : शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की जयंती धूमधाम से मनाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरित किए

महिदपुर ।  झारडा ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वतीजी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल सिंह चौहान ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती पर अपने विचार व्यक्त किए एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर मरीजों को फल वितरित किए।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष फतेहसिंह सुमराखेड़ा, जिला कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भाई मुमताज कुरेशी, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष संजय ठाकुर, माणक शर्मा जिला महामंत्री, सुरेश सिंह सिसौदिया जिला उपाध्यक्ष, हेमंत जोशी, मांगीलाल कुमावत, भेरूलाल प्रजापत, बाबुलाल मालवीय। महेंद्र सिंह पूर्व सरपंच सनोरिया। कमल बगाना आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार बालाराम ने व्यक्त किया।