मन्दसौर : अज्ञात कार की टक्कर से वृृद्धा की उपचार के दौरान मृत्यु

मन्दसौर ।  नगर के पशु चिकित्सालय के सामने नीमच मंदसौर रोड़ पर कार की टक्कर से 76 साल की वृद्धा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना के बाद कार चालक भाग निकला। पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार की हैं। स्थानीय नईआबादी थाना पुलिस ने मर्ग की जांच पर अज्ञात सफेद रंग की कार चालक के विरूद्ध कार को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर बालुबाई पति स्व. केशुराम बागरी उम्र ७६ वर्ष निवासी मेनपुरिया को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की उपचार के दौरान सिविल हॉस्पिटल मंदसौर में मृत्यु हो गई।