हेमराज घावरी मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोनित

उज्जैन । धार्मिक नगरी में बाबा महाकाल के चरणों में समर्पित होकर मध्य प्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ उज्जैन में झीलों की नगरी राजधानी भोपाल से आए प्रान्तध्यक्ष महेन्द्र शर्मा के आदेशानुसार और प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता के नेतृत्व मे उज्जैन संभाग की एक समीक्षा बैठक रखी गई थी। जिसमें सात जिलों के जिलाध्यक्षो की उपस्थिति मोजूद थी। बैठक में वर्तमान जिलाध्यक्ष महेश सोनोने के द्वारा त्यागपत्र दिया गया। वहीं जिलाध्यक्ष उज्जैन का पद रिक्त होने पर नवीन नियुक्ति हेतु हेमराज घावरी के नाम का प्रस्ताव महेश सोनोने द्वारा रखा गया।जिसका उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यों ने ध्वनीमत से समर्थन किया।