अखंड सौभाग्य को लेकर महिलाओं ने की सौभाग्यश्वर महादेव की पूजा…कथा भी सुनी

उज्जैन। भाद्रपदा माह के शुक्ल पक्ष की हरतालिका तीज सोमवार को महिलाओ ने अखंड सौभाग्य व विवाह योग्य युवतियां ने उत्तम वर की कामना से निर्जल निराहार व्रत रखा शिव पार्वती का पूजन कर रात्रि जागरण किया। सोमवार को सुबह से ही शहर के शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए व्रती महिलाओं की कतार लगी हरतालिका तीच पर चौरासी महादेव में से एक श्री सौभाग्येश्वर महादेव के पूजन का विधान है विश्व में केवल बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में ही सौभागेश्वर महादेव का मंदिर है। इसलिए इसकी मान्यता और अधिक बढ़ जाती है हरतालिका तीज का दिन महिलाएं रात 12 बजे से ही मंदिर में दर्शन हेतु कतार में लगी सुबह होते-होते  कतार बढ़ने लगी महिलाओं ने मंदिर में भगवान का पंचामृत अभिषेक कर पूजा की
मान्यता है सौभाग्येश्वर महादेव अखंड सौभाग्य प्रदान करते हैं।

प्रतिवर्ष सैकड़ों महिलाएं हरतालिका तीज पर इनका करती है पूजन 

इस बार भी रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि 12 बजे मंदिर के पट खुले। इसके बाद पुजारियों ने भगवान का पंचामृत अभिषेक कर पूजा अर्चना की। आरती के बाद आम दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ, जो सोमवार रात 12 बजे तक लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्ट विकास त्रिवेदी