एशिया कप: भारत-श्रीलंका के बीच आज होगा फाइनल

कोलंबो। आॅलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को कोलंबो में बुलाया गया है। दरअसल टीम इंडिया को एशिया कप के फाइनल में 17 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ भिड़ना है। वहीं शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए सुपर-4 के आखिरी मैच में अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे। उन्हें निगल इंजरी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के लिए उपलब्ध रहना मुश्किल है। वॉशिंगटन सुंदर एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। एशियन गेम्स में इस बार टी-20 फॉर्मेट को शामिल किया गया है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में अपना पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल में खेलेगी।