केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से दो मौत

नई दिल्ली। केरल के कोझिकोड जिले में दो लोगों की मौत निपाह वायरल से हुई है। इसकी पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कर दी है। दोनों में निपाह वायरस के लक्षण देखे गए थे और जांच के लिए इनके सैंपल पुणे लैंब भेजे गए थे। जांच में इनकी मौत निपाह वायरस से होने की बात सामने आई है। निपाह वायरस जानवरों से इंसानों में फैलता है, इसे यूनोटिक वायरस भी कहते हैं। चमगादड़, बिल्ली, कुत्ते, घोड़े, बकरी और सूअर से इंसानों में इसके फैलने की आशंका बनी रहती है। यह वायरस सबसे ज्यादा फ्रूट बेट्स में पाया जाता है। संक्रमित जानवर की लार, पेशाब, मल और खून के संपर्क में आने से यह इंसानों में फैलता है।

इन देशों में निपाह का प्रकोप सबसे ज्यादा

अब एक निपाह के सबसे ज्यादा मामले एशियाई देशों से ही सामने आए हैं। इनमें भारत के साथ थाईलैंड, फिलीपींस, कंबोडिया, सिंगापुर, मलेशिया और बांग्लादेश शामिल हैं। 1999 में पहली बार इस वायरस की खोज हुई थी, जब सिंगापुर और मलेशिया में इससे 100 लोगों की जान चली गई थी।