जी 20 समिट 2023 का असर पशि्चम रेलवे की ट्रेनों पर भी  

उज्जैन। जी 20 समिट 2023 का असर ट्रेनों पर भी  के मद्देनजर ट्रेन परिचालन की योजना पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों का अस्थायी मार्ग परिवर्तन/अतिरिक्त ठहराव किया गया है।दिल्ली क्षेत्र में प्रतिष्ठित G20समिट 2023 के लिए महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेन हैंडलिंग की योजना बनाई है। इस क्रम में पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया
गया है।


जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल खेमराज मीना के अनुसार पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों का अस्थायी मार्ग परिवर्तन/अतिरिक्त ठहराव 08 और 9 सितंबर, 2023 को मुंबई सेंट्रल से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। 08 सितंबर, 2023 को मुंबई सेंट्रल से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 22209 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को हज़रत
निज़ामुद्दीन स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। 9 सितंबर, 2023 को चंडीगढ़ से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12450 चंडीगढ़-मडगांव गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को बादली
स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।10 सितंबर, 2023 को अमृतसर से यात्रा शुरू करने वालीट्रेन संख्या12484 अमृतसर-कोचुवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को बादली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।9 और 10 सितंबर, 2023 को अमृतसर से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस को बादली स्टेशन पर
अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।9 सितंबर, 2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस को बादली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।10 सितंबर, 2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12478 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा –जामनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को बादली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।08 सितंबर, 2023 को इंदौर से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 20957 इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को फरीदाबाद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। 09 सितंबर, 2023 को वाराणसी से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 19408 वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस को दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।