जो बाइडेन की पत्नी जिल कोविड पॉजिटिव, वे 7 सितंबर को भारत आएंगे

वॉशिंगटन। जी20 के शिखर सम्मेलन के लिए भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइ़डेन कोविड पॉजिटिव हैं। 80 साल के बाइडेन 7 सितंबर को 4 दिन के दौरे पर भारत आने वाले हैं। इस पर व्हाइट हाउस ने कहा है कि बाइडेन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, जिल बाइडेन डेलावेयर में उनके घर पर क्वारैंटाइन हैं। व्हाइट हाउस ने बताया है कि उनमें कोरोना के लक्षण काफी मामूली हैं। इस बीच वह डेलावेयर स्थित अपने आवास पर ही रहेंगी। उनके कम्युनिकेशन डायरेक्टर ने बताया कि व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट ने करीबी लोगों को इसकी इसकी जानकारी दी है।