सुसनेर : त्यागी नगर कांग्रेस के दूसरी बार अध्यक्ष मनोनीत

सुसनेर ।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार ने आशीष जैन (त्यागी) को नगर कांग्रेस कमेटी सुसनेर के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। इनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति आभार जताया। आशीष जैन पूर्व में भी नगर कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आए हैं। यही वजह है कि उन्हे दोबारा नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया है।