बेडरुम में सीसीटीवी कैमरे लगाकर बहू को देखता था ससुर, गाने गुनगुना करता छेड़छाड़

इंदौर ।  एक युवती ने ससुर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आरोप लगाकर चौंका दिया है। उसने ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों में ससुर से साथ सास और पति का भी नाम है। दोनों की चार वर्ष पूर्व ही शादी हुई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता भाई के साथ थाने पर उपस्थित हुई और पति, सास, ससुर के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई।पीड़िता का ससुराल भोपाल के होशंगाबाद रोड़ पर है। उसने पुलिस को बताया कि शादी 15 मई 2019 को हुई थी।स्वजन ने शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद आरोपित दहेज की मांग करने लगे। ससुर ने बेडरुम में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। वह जब भी उसको चाय देने जाती तो बुरी नियत से छेड़छाड़ करता। वह अश्लील गाने गाता और बुरी नियत से हाथ लगाता था।