रतलाम : विमुक्ति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

रतलाम । विमुक्त, घुमन्त एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग द्वारा 31 अगस्त को विमुक्ति दिवस के रुप में पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि प्रभारी सहायक संचालक रश्मि तिवारी द्वारा विमुक्त घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू समुदाय के उत्थान हेतु म.प्र. शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं शिष्यावृत्ति, आईटीआई प्रशिक्षण, स्वरोजगार योजना आदि के बारे में जानकारी प्रदाय की गई। शासन की मंशानुसार कमजोर तबके के लोग समाज की मुख्यधारा से जुड सकें। उक्त समुदाय अन्तर्गत जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मजदूरी कार्ड संबंधी जानकारी हेतु आगामी माह में शिविर आयोजित किया जाएगा।विमुक्ति दिवस पर विमुक्त घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नाथुलाल गामड, जिला स्तरीय समिति के अशासकीय सदस्य ज्ञानसिंह बंजारा, सदस्यगण, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा जिले के विमुक्त कन्या छात्रावास बडावदा की छात्राएं उपस्थित रही।