रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा… नगर निगम द्वारा संचालित सिटी बसों में निशुल्क यात्राकर सकेंगी

उज्जैन। उज्जैन में नगर निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा दिया है। रक्षाबंधन पर्व पर नगर निगम द्वारा महिलाओं सहित सभी बहनों को शहर में चलने वाली सिटी बस की निशुल्क सेवा मिलेगी। महापौर मुकेश टटवाल द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नगर निगम द्वारा संचालित की जाने वाली समस्त सिटी बसों को सभी महिला व बहनों के लिए निशुल्क संचालित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। सुविधा रक्षाबंधन के अवसर पर 30 अगस्त को उपलब्ध रहेगी। रक्षाबंधन पर बहनों से शहर में चलने वाली सिटी बसों में किसी भी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा। फ्री बस यात्रा सुबह सूर्य उदय से सूर्य अस्त पीतक मिलेगी। रक्षाबंधन पर निगम प्रबंधन कार्यालय की ओर से सभी चालकों और परिचालकों को आदेश जारी किए गए हैं। वहीं अगर महिला सिटी बस को हाथ देती है तो बस को रोककर उसे बैठाया जाए। शहर में देवास गेट, फ्रीगंज, नानाखेड़ा, चामुंडा माता चौराहा सहित अन्य जगह से सिटी बसों का संचालन होता है। महिलाएं रक्षाबंधन पर सिटी बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी। रक्षाबंधन पर 30 अगस्त को मुफ्त बस सेवा रहेगी। इसके लिए निगम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में चलने वाली सिटी बस के व्यवस्थापक को निर्देश जारी किए हैं।