मुख्यमंत्री चौहान ने रक्षाबंधन पर वितरित किये जाने वाले लड्डूओं के निर्माण का अवलोकन किया

उज्जैन ।  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भगवान महाकालेश्वर के मन्दिर में सपरिवार दर्शन और पूजन-अर्चन के पश्चात आगामी रक्षाबंधन पर्व पर वितरित किये जाने वाले लड्डूओं के निर्माण का अवलोकन किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी  साधना सिंह चौहान, महापौर  मुकेश टटवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन पर्व पर सवा लाख लड्डूओं का निर्माण किया जा रहा है। इन्हें श्रद्धालुओं में वितरित किया जायेगा।