मुख्यमंत्री  चौहान सपत्निक उज्जैन पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हेलीपेड पर स्वागत किया

उज्जैन । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी पत्नी  साधना सिंह चौहान श्रावण माह के अन्तिम सोमवार 28 अगस्त को उज्जैन पहुंचे। उज्जैन हेलीपेड पर मुख्यमंत्री चौहान का प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। स्वागत अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों में आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी  अनिल कुशवाह, कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक  सचिन शर्मा ने अगवानी की। मुख्यमंत्री  चौहान का जनप्रतिनिधियों में विधायक  बहादुर सिंह चौहान, महापौर  मुकेश टटवाल, सभापति  कलावती यादव,  विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, पूर्व सांसद  चिन्तामणि मालवीय, पूर्व विधायक  सतीश मालवीय,  रोड़मल राठौर, राजेन्द्र भारती,  मुकेश पण्ड्या, अनिल जैन कालूहेड़ा,  प्रकाश प्रजापत,  वीरेंद्र कावड़िया,  ओम जैन, जगदीश अग्रवाल,  मुकेश यादव, पूर्व नगर निगम सभापति  सोनू गेहलोत,  राजपाल सिंह सिसौदिया आदि ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री  चौहान सपत्निक हेलीपेड से सीधे  महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचे। जहां पर भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर दर्शन किये।