मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सह पत्नी पहुंचे उज्जैन। बाबा महाकाल के किए दर्शन पूजन अभिषेक। नंदीहाल में की शिव आराधना। रक्षाबंधन पर बनने वाले लड्डू प्रसाद के निर्माण की शुरुआत की।

उज्जैन।  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपनी धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुंचे। वह सीधे नागझिरी हेलीपैड पहुंचे। जहां जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे महाकाल मंदिर पहुंचा । जहां उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रही। महाकाल लोक से वे ई-रिक्शा में बैठकर महाकाल मंदिर पहुंचे। महा निर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी के आश्रम में धोती और शोला पहना। इसके बाद वह महाकाल मंदिर के गर्भ ग्रह में पहुंचे जहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक विशेष पूजन अर्चन व पंचामृत अभिषेक किया। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के शिवलिंग पर मालाओ से चोकोर आकृति में बने रुद्राक्ष को अर्पित किया। इसके बाद वे नंदीहाल में बैठे। जहां कुछ देर शिव आराधना में लीन दिखाई दिए। यहां उन्होंने दंडवत प्रणाम भी किया। फिर महाकाल मंदिर परिसर स्थित सिद्धिविनायक गणेश, साक्षी गोपाल मंदिर व अन्य मंदिरों में दर्शन किए। मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल का दर्शन कर पूजन अर्चन किया है और प्रार्थना की है कि मध्य प्रदेश प्रगति के विकास के पथ पर और अधिक तेजी से आगे बढ़े। बाबा महाकाल की कृपा प्रदेश और पूरे देश पर हो। जनता सुखी हो, सबका कल्याण हो, मंगल हो । इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे नागझिरी हेलीपैड से भोपाल के लिए रवाना हुआ।