मन्दसौर : दलोदा में उप पंजीयक कार्यालय का हुआ शुभारंभ
![](https://www.awantika.com/wp-content/uploads/2023/08/awantika-logo-2.jpg)
मन्दसौर। मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसोदिया एवं कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने उप पंजीयक कार्यालय का दलोदा में शुभारंभ किया। विधायक श्री सिसोदिया कहा कि आम जनता एवं कृषकों को कार्यालय खुलने से बहुत लाभ होगा। दलोदा के विकास यात्रा में यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में साबित होगा। कलेक्टर श्री यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि दलोदा के उप पंजीयक कार्यालक को सुचारू रूप से संचालित करें।