मंडलेश्वर मे लोकेश केवट मैकल केवट समाज युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

मंडलेश्वर । कल बुधवार मैकल केवट समाज कल्याण महासंघ मप्र के तत्वाधान मे केवट समाज के युवा साथियो की बैठक महेश्वर मे आयोजित की गयी जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे मैकल केवट समाज कल्याण महासंघ मप्र के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम केवट, भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम केवट, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश जी केवट, सदाशिव केवट, ओंकारेश्वर धर्मशाला अध्यक्ष श्री नागेश केवट, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश केवट, धार जिला अध्यक्ष जयराम केवट, खरगोन जिला अध्यक्ष श्री कान्हा जी केवट, इंदौर जिला अध्यक्ष विशाल जी केवट, घनश्याम जी केवट, पवन केवट गोपाल केवट आदि उपस्थित हुए, महासंघ प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम केवट एवं वरिष्ठ समाजसेवीयों के मार्गदर्शन मे प्रदेश स्तर पर मैकल केवट समाज युवा संगठन मप्र का निर्माण किया गया जिसमे सर्वसम्मति से युवा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष श्री लोकेश केवट मंडलेश्वर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कान्हा केवट बड़वाह, प्रदेश सचिव बलराम केवट नावड़ातोड़ी को नियुक्त किया गया इस अवसर पर विभिन्न ग्राम शहरों से आये युवा साथी उपस्थित रहे।