इंदौर उज्जैन में चंद्रयान लैंडिंग का जश्न..video

इंदौर। 56 दुकान से राजवाड़ा तक चंद्रयान-3 की धूम है। यहां चंद्रयान की लैंडिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। लोगों के लिए बड़ी स्क्रीन की टीवी लगाई गई थी। इसमें लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया गया। लैंडिंग होते ही यहां पर ढोल धमाके के साथ जय भारत और जय श्री राम के नारे लगने शुरु हो गए।

VIDEO…

कोंग्रेस नेता अजित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मनाया जश्न.. 

video..

उज्जैन।  चांद पर सफलता पूर्वक पहुंचने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है। चांद पर चंद्रयान की लेंडिंग होते ही देशवासी ख़ुशी से झूम उठे। टावर चौक पर जश्न का माहौल रहा। कोंग्रेस नेता अजित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में  कार्यकर्त्ता   ढोल बाजे और हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे थे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर चाँद पर सफल लेंडिंग की बधाई दी। जश्न में महिलाए भी पीछे नहीं रही। लोगों ने जमकर नाच गाकर भारत माता की जय के नारे लगाए और जश्न मनाया। जश्न मना रहे अजित सिंह ने बताया कि आज वैज्ञानिको ने एक बार फिर देश पर गर्व करने का मौका दिया है। भारत के इस गौरवशाली पर्व के हम सब साक्षी बने है। इधर मंत्री मोहन यादव भी जश्न में डूबे रहे और उन्होंने अपने समर्थको के साथ जश्न मनाया।