जिला रेडक्रॉस सोसायटी राजगढ़ को सौंपा गया एम्‍बुलेंस वाहन  निम्न शर्तों के अधीन सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला राजगढ़ को सौंपा गया

राजगढ ।  हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जिला राजगढ़ से सीएसआर मद से स्वीकृत एम्बुलेंस वाहन (वाहन क्रमांक MP39T1432) जिला रेडक्रॉस सोसायटी राजगढ़ को सौंपा गया था। उक्त वाहन निम्न शर्तों के अधीन सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला राजगढ़ को गत दिवस 22 अगस्त, 2023 की दोपहर पश्चात् सौपा गया है।

जिसकी शर्तें एम्बुलेंस वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नं. MP39T1432 है, जिसका पंजीयन परिवहन विभाग राजगढ़ में सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राजगढ़ के नाम पर दर्ज है। उक्त एम्बुलेंस वाहन सेवा के रूप में उपयोग करने हेतु सौंपा जाता है। वाहन प्राप्ति दिनांक से कोई भी एक्सीडेंट या कोई पुलिस केस होता है, तो या किसी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो उसकी समस्त जवाबदारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला राजगढ़ की होगी।
वाहन प्राप्ति दिनांक के पश्चात वाहन से किसी भी प्रकार की दुर्घटना, क्षति अथवा गैर कानूनी कार्य किया जाता है, तो उसका जिम्मेदार सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राजगढ़ नहीं रहेगा। उसकी समस्त जवाबदारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला राजगढ़ की होगी। उक्त वाहन में किसी भी प्रकार की टूट-फूट, ईंधन, वाहन चालक व परिवहन संबंधी बीमा परमिट, कर (टैक्स) आदि समस्त दस्तावेजी कार्यवाहियों की सम्पूर्ण जवाबदारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला राजगढ़ की होगी तथा संस्था को यदि भविष्य में लगता है, कि वाहन का उपयोग जिस उद्देश्य हेतु जिला अस्पताल राजगढ़ को सौपा गया था, उसका उपयोग जिला अस्पताल द्वारा नहीं किया जा रहा है, तब रेडक्रॉस संस्था वाहन वापस लेने के लिए स्वतंत्र रहेगी।