ब्यावरा के प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर पर 43 साल से जारी है अखंड रामायण का पाठ

ब्यावरा ।  मलावर नगर के प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर पर सावन मास में विभिन्न आयोजन होते हैं श्रद्धालुओं द्वारा यहां पर विधि विधान से भगवान बड़ा महादेव का दूध एवं जल अभिषेक किया जाता है एवं अनेक जाप जाते हैं इस वर्ष 2023 में सावन 2 महीने का है सावन के प्रत्येक दिन मंदिर पर भक्तों का ताता लगा रहता है सोमवार को प्रात: 5:00 बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो जाता है जो की देर रात तक जारी रहता है इसी कड़ी में यहां पर करीब 43 वर्षों से महीने भर का अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है जो कि इस वर्ष 2 महीने का सावन होने के कारण 2 महीने का अखंड रामायण पाठ हो रहा है रोजाना ते शेड्यूल में 24 घंटे अलग-अलग सेवादार रामायण पाठ करते हैं मंदिर के पुजारी घीसालाल भारती ने बताया कि मंदिर बहुत प्राचीन है सदियों प्राचीन मंदिर के बारे में गांव के बुजुर्ग और जानकार बताते हैं कि यहां भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा बहुत बड़ी है।