यात्री बस पलटने से 21 यात्री घायल

मन्दसौर ।  जिले के मल्हारगढ़ में मंडी के सामने एक यात्री बस पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गये। इनमें से चार को ज्यादा चोंट आई जिन्हें उपचार हेतु नीमच भेजा गया। शेष घायलों का उपचार मल्हारगढ़ में हुआ। उपचार के बाद उनकी छूट्टी कर दी गई। हादसा मंगलवार की सुबह 6 बजे के आसपास हुआ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से चलकर भीलवाड़ा जा रही सरकार उपकार बस नं. एनएल 07 बी 9882 अचानक बेकाबू होकर पलटी खा गई। हादसे के दौरान अधिकांश यात्री नींद में थे। हादसे में 21 यात्री घायल हुए है बताया गया कि बस में 36 यात्री सवार थे। पुलिस ने बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।