बड़नगर श्री गोवर्धननाथजी की हवेली में श्रावण अधिक मास में मनोरथ उत्सव

बड़नगर। श्रावण अधिक मास के अंतर्गत अनेक प्रकार के मनोरथ उत्सव करके ठाकुर जी के लाड लड़ाए जा रहे हैं। नगर के श्रद्धालु वैष्णव जन ठाकुर जी के दर्शन एवं उत्सव का आनंद लेकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में स्थानीय धानमंडी स्थित पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धननाथ की हवेली पर नित्य दर्शन की श्रृंखला में मंगला , श्रृंगार, राजभोग के दर्शन के साथ सायंकाल नित्य मनोहारी हिंडोला में ठाकुर जी विराज कर वैष्णवजन को दर्शन दे रहे हैं। पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धननाथजी की हवेली में लगभग 150 वर्ष से अधिक समय से ठाकुर जी विराजते हैं। हवेली में कीर्तन का गायन मंगला दर्शन महिला मंडल एवं परम् वैष्णव श्री रमणलाल सोनी द्वारा नित्य किया जा रहा है। प्रात: काल में विशेष रूप से अधिक मास महात्म्य की कथा का वाचन मुखिया अंकित त्रिवेदी के द्वारा किया जा रहा है। मुखिया नवीनचंद्र के द्वारा पुरखों की विरासत के रूप में सेवा की जा रही है।

You may have missed