बड़नगर विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन सम्पन्न

पिछली बार चूक हुई यहाँ कांग्रेस में इतना दम नहीं कि वह भाजपा को हरा सके- विजयवर्गीय

बड़नगर । आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका, अफ्रीका या अन्य किसी भी देश में जाते हैं तो मोदी-मोदी के नारे उस देश में गूंज जाते है । यह मोदी-मोदी नारा मोदी का नहीं यह हम 140 करोड़ जनता का मान-सम्मान बढ़ाने वाला नारा है। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी के लिए नहीं देश की लिए कार्य करता है। आज मोदी को हराने के लिए गठबंधन हुआ और इंडिया नाम से नया संगठन बन गया है। हमें देश के लिए काम करना है। चुनाव में हमारा एक ही उम्मीदवार होगा उसका नाम कमल का फूल है। हम सब कमल के लिए काम करते हैं किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं। हमें कमल के लिए काम करना है, मतलब देश के लिए काम करना है। पिछली बार बड़नगर में चूक हुई थी यहां कांग्रेस में इतना दम नहीं कि वह भारतीय जनता पार्टी को हरा सके।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़नगर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हजारों हजार कार्यकर्ताओं के बीच कही।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विजवर्गीय ने कार्यकर्त्ता सम्मेलन स्थल पर सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया उसके उपरांत दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम को रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक पोरवाल, विनोद शर्मा जिला भाजपा प्रभारी, बहादुरसिंह बोरमुंडला जिलाध्यक्ष ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हरिकिशन मेलवानी और आभार नगर भाजपा अध्यक्ष श्याम शर्मा ने किया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई, मुकेश पंड्या, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुँवर अंतरसिंह देवड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, जनपद अध्यक्ष निर्मला राठौड़, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कानसिंह राठौर, सुकमाल जैन, जिला महामंत्री गणपत डाबी, जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, तेजसिंह राठौर, जिला मंत्री जयप्रकाश त्रिवेदी, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिता सतीश वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष अजनसिंह देवड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव, इंद्रपाल पंड्या, कुलदीपसिंह राठौर कृष्णचंद यादव, मांगीलाल मोहरी, उषा सोनी, जसपाल सेंधव, सोहनसिंह गुर्जर आदि मंचासिन थे।