मुख्यमंत्री के मनासा में रोड शो मार्ग का विधायक व कलेक्टर ने लिया जायजा

नीमच ।  जिले के मनासा उपखंड मुख्यालय में 7 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन की तैयारियों के संबंध में विधायक अनिरूत्र माधव मारू, कलेक्टर दिनेश जैन एसपी अमित कुमार तोलानी, एडीएम नेहा मीना ने गांव बर्डिया केंट के समीप बनाए जा रहे, हेलीपैड स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री चौहान 7 अगस्त को मनासा में मंदसौर नाका, आरएलबी नीमच नाका, दशहरा मैदान तक रोड शो किया जावेगा। विधायक मारू, कलेक्टर दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी एवं एडीएम नेहा मीना ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को हेलीपैड से सभा स्थल तक रोड शो वाले मार्ग का निरीक्षण कर, जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए तैयार करवाए गए जनदर्शन रथ का भी अवलोकन किया। इस मौके पर पवन पाटीदार, राजेश लोढ़ा व अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजुद थे।