पशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटी से 30 लाख 90 हजार रुपये प्राप्त हुए

मन्दसौर। लगातार दूसरे दिन श्री पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटी से प्राप्त दान राशि की गणना का कार्य किया गया। जिसमें पहले दिन 19 लाख 22 हजार 800 रुपए प्राप्त हुए। दूसरे दिन 11 लाख 67 हजार 260 गणना का कार्य में प्राप्त हुए।इस प्रकार 2 दिन की गणना कार्य में कुल 30 लाख 90 हजार 60 मंदिर में प्राप्त हुए। जिसे मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में जमा कराया गया। चांदी के छोटे मोटे आइटम जिसका वजन 80 ग्राम प्राप्त हुआ। विदेशी मुद्रा में एक जापान का 1 नोट, वियतनाम 5 का नोट, ओमान का 100 का नोट, नेपाल के 7 सिक्के 1 रू के प्राप्त हुए।