भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज

महिदपुर। महिदपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाजपा के बुथ कार्यकर्ताओं से लेकर सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। समारोह में भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बहादुरसिंह चौहान भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विधायक बहादुरसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज 4 अगस्त शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में प्रात: 10 बजे शुरू होगा।
जिसमें झारडा मंडल में 97, ग्रामीण मंडल में 69, महिदपुर रोड मंडल मंडल 64, महिदपुर नगर मंडल में 26 पोलिंग के शक्ति केन्द्र संयोजक, सह-सयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बीएलए, मंडल और जिले के पदाधिकारी के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।