प्रदेश अध्यक्ष का महिला मोर्चा द्वारा स्वागत कर की संगठन की चर्चा

इंगोरिया । जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संजीता डोगरा मध्यप्रदेश की धरा पर उज्जैन जिला ग्रामीण में उज्जैन महाकाल दर्शन के पश्चात इंगोरिया मंडल के बूथ क्रमांक 106 107 पर पधारी। दीदी संजीता डोगरा एवं महिला मोर्चा भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती उषा सोनी, जिला महामंत्री मनीषा शर्मा ने संगठनात्मक चर्चा की। बूथ स्तर पर चर्चा के समय इंगोरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल पंड्या, सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, लक्ष्मणसिंह, राकेश पोरवाल, जवाहरलाल पोरवाल, लोकेंद्र पोरवाल, मोहनलाल टेलर, सरपंच वर्षा सोलंकी, मंजू पोरवाल पूर्व सरपंच, सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।