गायक जुबिन महाकाल की भस्मारती में भी शामिल हुए

 एक दिन पहले कर चुके दर्शन, मंदिर को दिया धन्यवाद

उज्जैन। गायक जुबीन नौटियाल दो दिन उज्जैन में रहे। पहले दिन उन्होंने महाकाल के दर्शन किए व दूसरे दिन शुक्रवार अल सुबह भस्मारती में भी शामिल हुए। जुबिन रात 2 बजे ही मित्रों व परिवार के साथ मंदिर पहुंच गए थे। श्रावण का अधिकमास चलने से अभी भस्मारती रात 3 बजे से की जा रही है। वे भस्मारती में शामिल हुए। एक दिन पहले उन्होंने नंदीहॉल से पूजन किया था। पुजारी नयन गुरु ने पूजन कराया था। दो दिनी धार्मिक यात्रा पूरी कर वे शुक्रवार को ही लौट गए। उन्होंने मंदिर प्रबंध समिति का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही बाबा के सुलभ दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।