April 29, 2024

इंदौर। ऋषि पैलेस कालोनी में 35 वर्षीय पिंकी वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने पति लोकेश वर्मा (मोदी) और सास जमना पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। लोकेश का सराफा में सोना-चांदी का व्यापार है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पिंकी का खातीवाला टैंक में मेहंदी पार्लर है। द्वारकापुरी थाना पुलिस के मुताबिक, पिंकी ने लोकेश से करीब ढाई साल पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। उनकी डेढ़ साल की बेटी शिबू है। बुधवार को पिंकी ने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। पिंकी के भाई गोलू ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि पिंकी के ससुराल में कहासुनी चल रही थी।
भाई से कहा था- घर में स्थिति ठीक नहीं है : गोलू ने बताया कि पहले जेठ और जेठानी भी साथ में रहते थे। विवाद के कारण दोनों अलग हो गए थे। सास बोलती थी कि पिंकी के कारण ऐसा हुआ है। बुधवार को पिंकी ने गोलू को कॉल कर कहा था कि घर में ठीक स्थिति नहीं है। वह आया तब तक पिंकी फांसी लगा चुकी थी। लोकेश दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहा था।