इंदौर में पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

 

पारिवारिक विवाद के चलते हुई हत्या

इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक महिला का नाम पिंकी मंजे सामने आया है। आरोपी पति का नाम अनिल मंजे है। हत्या का आरोपी पति फरार है। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।
पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते हत्या हुई है। पिंकी और अनिल की 15 साल पहले शादी हुई थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार अनिल फल बेचने का काम करता है और संभवत: उसने फल काटने वाले चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। हत्या घर के किचन में हुई है और यहां का सामान बिखरा पड़ा है।