किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न

सुसनेर 25 जून को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सुसनेर विधानसभा में होने वाले किसान सम्मेलन के निमित्त शनिवार को श्री राम मंदिर धर्मशाला में किसान मोर्चा की मंडल बैठक आयोजित की गई। बैठक में उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई व सुसनेर मण्डल के समस्त शक्तिकेन्द्रों में किसान मोर्चा के पदादिकरियो को प्रभारी व सहप्रभारी बनाये गए ,इस अवसर पर भाजपा जिला महामन्त्री डॉ गजेन्द्र सिंह चन्द्रावत, भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा ,पूर्व कि मोर्चा जिला अध्यक्ष लछ्मण सिंह कावल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सजन सिंह कलारिया ,भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गोविन्द माली ,भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष कमल गर्ग ,युवामोर्चा मण्डल महामन्त्री राधेश्याम, यादव ,पूर्व किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सूर्यवंशी कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मोहन कानुडिया,कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामन्त्री मानसिंह पटेल गुराड़ि व आभार जगदीश व्यास ने माना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदादिकारी व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।