बहन को छेड़ रहे थे शोहदे, मना किया तो पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया

बापटला। आंध्र प्रदेश में एक हाईस्कूल के स्टूडेंट को सरेआम पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। किशोर का कसूर बस इतना था कि बहन को छेड़ने वाले शोहदों में शामिल एक युवक से बहसबाजी कर ली। बहन को परेशान कर रहे शोहदों ने इससे गुस्सा होकर उस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना बापटला जिला की है। मृतक अमरनाथ के परिजन ने आरोप लगाया कि 21 वर्षीय वेंकटेश्वर उनकी बहन को परेशान कर रहा था।
कई बार अमरनाथ ने इसके लिए चिंता जताई थी। एक दिन वह शोहदों को ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद वेंकटेश्वर व उसके कुछ साथियों ने मिलकर अमरनाथ से हाथापाई की और उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। बुरी तरह जल रहे अमरनाथ को स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाया। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन गंभीर रूप से जल चुके अमरनाथ को बचाया नहीं जा सका।