दोपहर हैदराबाद से आई महिला के गले से अज्ञात महिलाओं ने सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया

शुक्रवार दोपहर हैदराबाद से आई कृष्णा श्रीनिवासन के गले से अज्ञात महिलाओं ने सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। महिला पति व 17 अन्य स्वजन के साथ शुक्रवार सुबह ही उज्जैन पहुंची थी। सभी ने विशेष दर्शन के लिए 250 रुपये शुल्क चुकाया और दर्शन करने मंदिर में गए थे। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में स्थित गणेश् मंदिर के आसपास महिला का मंगलसूत्र चोरी हुआi महिला की शिकायत पर मंदिर समिति कर्मचारियों द्वारा फुटेज खंगाले गए तो उसमें भी तीन संदिग्ध महिलाएं नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि एक अन्य महिला के गले से भी चेन चोरी हुई है। आरोपित महिलाओं ने तीन वारदातों को अंजाम दिया है।