महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक विवाद में फांसी पर लटकी

उज्जैन में पारिवारिक विवाद के चलते गुरुवार को महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि घटना बेटे के जन्मदिन को लेकर हुए विवाद कारण हुई र्है। मामले में माधव नगर पुलिस जांच कर रही है। महानंदा नगर निवासी पूर्व मिस्टर इंडिया व जिला पंचायत के एडीईओ  जितेंद्र  की पत्नी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को बड़े बेटे ऋषि का जन्मदिन था। कार्यक्रम मनाने को लेकर सुबह करीब 11 बजे पत्नी शिल्पी मामूली कहासूनी हो गई। विवाद के बाद शिल्पी ने कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया। कुशवाह इसे मामूली बात समझ ड्यूटी पर चले गए। करीब दो घंटे तक शिल्पी के बाहर नहीं निकलने पर बेटा ऋषि उन्हें बुलाने गए। दरवाजा नहीं खोलने पर वह साईड के दरवाजे से कमरे में गया तो शिल्पी पंखे से फांसी पर लटकी मिली। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।