March 29, 2024

देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष का दावा- भोपाल साथ चलने का निमंत्रण दिया

ब्रह्मास्त्र देवास

पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। उनके कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि अब देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने भी की है। राजानी का कहना है कि जोशी का परिवार एक सभ्य परिवार है और उन्होंने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के लिए भी आवाज उठाई थी, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। राजानी ने कहा, दीपक मेरे साथ जाकर भोपाल में कांग्रेस पार्टी जॉइन करेंगे। इससे कांग्रेस पार्टी में चार चांद लग जाएंगे। हमारी कांग्रेस पार्टी और मजबूत हो जाएगी। दीपक जोशी क्रांति के रूप में कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। मनोज राजानी ने कहा कि यह सच है कि दीपक जोशी 6 तारीख को कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं।