पाकिस्तान में मौलवी ने किया नाबालिग लड़के का रेप

रमजान की दुआओं का बहाना लेकर मस्जिद बुलाया, खाने में नींद की गोलियों मिलाई

ब्रह्मास्त्र गुजरात

पाकिस्तान के गुजरात में एक नाबालिग लड़के ने मौलवी पर उसका रेप करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौलवी मुहम्मद रियाज के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक घटना 9 और 10 मार्च के दरमियानी रात को हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौलवी ने नाबालिग लड़के को रमजान की दुआओं का बहाना लेकर उसे मस्जिद में बुलाया था। जिसके बाद उसे रात भर वहीं रुकने को कहा गया। लड़के का आरोप है कि मौलवी ने उसे जो खाना दिया उसमें नींद की दवाई मिली हुई थी।

मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी
लड़के का आरोप है कि मौलवी ने सारी रात उसके साथ कुकर्म किया। लड़के ने बताया कि सुबह 8 बजे जब वो उठा तो उसे पता चला कि उसके साथ गलत हुआ है। ऋकफ में लड़के ने मौलवी पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मौलवी के खिलाफ धारा 377 के तहत अपराध दर्ज किया है।