भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव पर टावर, चौक से निकली विशाल वाहन रैली

उज्जैन  सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। शनिवार को सुबह 9 बजे टावर चौक से विशाल वाहन रैली निकली गई। सैकड़ों
समाजजन हाथों में केसरिया ध्वज लेकर निकले। हाथी घोड़ा पालकी जय हो झूलेलाल की घोष से धर्मनगरी गुंजायमान हुई। विंटेज कारों में साफा पहने समाज की मातृ शक्ति सवार थीं।
सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। टावर चौक से विशाल वाहन रैली निकली गई जिसमे सैकड़ों समाजजन हाथों में केसरिया ध्वज लेकर निकले। हाथी घोड़ा पालकी जय हो झूलेलाल की घोष से धर्मनगरी गुंजायमान हुई।
कार्यक्रम संयोजक महेश परियानी ने बताया फ्रीगंज स्थित टावर चौक पर भव्य मंच बनाया गया है। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री डा.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारसचंद्र जैन महेश परमार ने केसरिया झंडी दिखाकर वाहन रैली को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। रैली में 10 डीजे गाड़ियां, 10 विंटेज कार, घोड़े बग्घियां,10 बसे सैंकड़ों दो पहियां वाहन शामिल थे। बच्चे भगवान झूलेलाल, संत कंवरराम, संत लीलाशाह के रूप में वाहनों पर सवार होकर निकले।