19 मार्च को होगा पुरुषार्थ भगवा यात्रा का आयोजन

इंदौर | 17 मार्च 23 स्वच्छता के क्षेत्र में 6 टी बारे डंका बजाकर रिकार्ड बनाने वाला इंदौर फिर एक बार नया इतिहास रचने जा रहा है। हिन्दू नववर्ष के 3 दिन पहले रविवार 19 मार्च को संस्था पुरुषार्थ द्वारा सामाजिक एकात्मता का सन्देश देने के उद्देश्य से पुरुषार्थ भगवा भगवा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे लगभग 11000 वाहन शामिल होंगे। यात्रा में 21 रथ भी रहेंगे जिस पर संत समाज तथा विभिन्न मत, पंथ, संप्रदाय के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

संस्था पुरुषार्थ के अध्यक्ष नानूराम कुमावत ने बताया कि सामाजिक एकात्मकता का संदेश देने के लिए निकाली जा रही पुरुषार्थ भगवा यात्रा का स्वागत करने के लिए यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में स्वागत मंच लगाए जाने की भी तैयारी विभिन्न सामाजिक संस्थाएं कर रही है। स्वागत के लिए यात्रा मार्ग के विभिन्न चौराहो पर आकर्षक साज सज्जा से र स्वागत द्वार से सजाया जाएगा । मार्ग में कई जगह महिलाओं द्वारा रंगोली बनाई जाएगी । यात्रा में 21 रथों के साथ लगभग 11000 हजार वाहन रहेंगे | यात्रा में 6 वाहिनी चलेगी जिसमे महिला वाहिनी, चार पहिया खुले वाहन, चार पहिया सामान्य वाहन, दोपहिया वाहन, डी जे वाहन आदि रहेंगे। इंदौर में अपनी तरफ की अनूठी यात्रा को समाज का अपार समर्थन मिल रहा है। यात्रा में पंजीयन को लेकर उत्साह का वातावरण है। घर घर पीले चावल देकर लोगो को यात्रा का निमंत्रण दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है की संस्था पुरुषार्थ इंदौर द्वारा गत नववर्ष गुड़ीपड़वा के अवसर पर “घर-घर भगवा, हर घर भगवा” अभियान मे 1,13,500 से अधिक घरों पर भगवा ध्वज लगाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन में सबसे अधिक भगवा लगाने का कीर्तिमान इंदौर के नाम दर्ज करवाया गया। एवं गत 23 जनवरी 2023 को इस रिकार्ड को संस्था पुरुषार्थ द्वारा इंदौर शहर के 800 से अधिक सदस्यों के साथ आयोजित अयोध्या यात्रा के माध्यम से श्री रामलला को अयोध्या जाकर समर्पित किया गया। सरयू के तट पर संस्था कार्यकर्ताओं द्वारा अयोध्या में लिए गए संकल्प के अनुसार हिन्दू नव वर्ष पर पुरुषार्थ भगवा यात्रा निकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *