April 20, 2024

सुसनेर। वर्ष 2014 में आसाराम बापू व नारायण सांई केस के फरियादी पर हमला करने वालें सुनील उर्फ शेलेन्द्र साहू को गुजरात एटीएस के द्ववारा अकोदिया थाना क्षैत्र में फरार सुनील उर्फ शेलेन्द्र साहू को पकडा था। सुनील अकोदिया क्षैत्र के केथलाय में गोशाला के लिए भूसा लेने के लिए सुसनेर से गया था।इसकी जानकारी सामने आने के बाद बुधवार को एसडीओपी पल्लवी शुक्ला,तहसीलदार विजय सेनानी के साथ अधिकारियों की टीम आसाराम गोशाला पहुंची। गोशाला पहुंचने पर अधिकारियों ने गोशाला के संचालन एवं यहॉ रह रहे लोगों के संबध में जानकारी ली। गोशाला संचालकों ने बताया कि गोशाला में संत आसाराम बापू के शिष्य गोमाता की सेवा के लिए पहुंचते है। इसी के तहत शेलेन्द्र साहू भी आए थे। शेलेन्द्र साहू गोशाला में स्थाई रूप से निवास नही कर रहे थें। समिति के सदस्यों ने बताया कि यहॉ आने वालें लोगों के संबध में गोशाला में मौजूद रजीस्टर में नाम दर्ज किए जाते है। इस संबध में पशुपालन विभाग के अधिकारियों को समय समय पर जानकारी दी जाती है। बता दे कि अकोदिया थाना क्षैत्र में फरार सुनील उर्फ शेलेन्द्र साहू को गुजरात एटीएस की टीम के द्ववारा 13 मार्च को पकडा था। सुनील अकोदिया क्षैत्र के केथलाय में गोशाला के लिए भूसा लेने के लिए सुसनेर से गया था। इसके बाद से मामलें में प्रशासनिक अधिकारियों के द्ववारा जानकारी जुटाई जा रही है। इसी को लेकर बुधवार को प्रशासन की टीम गोशाला पहुंची थी। बता दे कि इस गोशाला का संचालन 1998 से किया जा रहा है। पूर्व में इस गोशाला का संचालन श्री आसाराम गोआश्रम समिति के द्ववारा किया जा रहा था। 28-04-2022 से इस गोशाला का संचालन नई समिति के द्ववारा किया जा रहा है। इस समिति में संरक्षक बद्रीलाल सोनी,अध्यक्ष डॉ.गजेन्द्र सिंह चन्द्रावत,उपाध्यक्ष कालूसिंह कांवल,सचिव मोहनलाल चौधरी,सह सचिव नवनीत कोहले,कोषाध्यक्ष विजय सोनी,सह कोषाध्यक्ष रमेशचंद लोहार,मिडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया,सदस्य भगवान सिंह,नरेन्द्र सिंह,नारायण सिंह है। समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि नवीन समिति का गठन कर उपसंचालक पशु पालन विभाग को समिति का गठन के संबध में सूचना दे दी गई थी।