April 26, 2024

कुक्षी धार |

कन्या विवाह में नवविवाहिता को दी जाने वाली सामग्री गुणवत्ता विहीन होने पर,एसडीएम ने विवाह आयोजन को किया निरस्त।

कुक्षी//धार जिले के कुक्षी के डही में मुख्यमंत्री कन्या विवाह तीसरी बार निरस्त हुआ।
विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप ।कुक्षी विधानसभा के अंतर्गत डही ब्लॉक में मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन में नवविवाहिता को दी जाने वाली सामग्री गुणवत्ता विहीन होने पर कुक्षी एसडीएम नवजीवन पवार ने विवाह आयोजन को 1 दिन पहले निरस्त किया। जिसको लेकर स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने प्रेस वार्ता कर गंभीर आरोप लगाए।विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल का आरोप है कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह तीसरी बार निरस्त किया गया। इसके पहले भी 9 फरवरी ओर 25 फरवरी को भी आगे बढ़ाया गया था। आखिर विवाह सामग्री तो पहले पहुंच चुकी थी,मगर इसकी जांच पहले क्यों नहीं की गई। आखिरकार किस कारण को लेकर एसडीएम और राजस्व अमले के सामने बैठक लेकर सामग्री की गुणवत्ता को जांचा गया। इसी दौरान पंखा टूटते ही एसडीएम भी ठहाके लगाते दिखे। इधर विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल का आरोप है कि, भाजपा के कई लोगों के नाम आमंत्रण पत्र में छूटने के कारण भी कार्यक्रम को एसडीएम के द्वारा निरस्त किया गया। विधायक ने आरोप लगाया कि एसडीएम व राजस्व अमले की लापरवाही के कारण आदिवासियों के साथ मजाक हुआ। टेंट, हवन कुंड बन जाने ओर भोजन की भी तैयारी के चलते इस प्रकार शासन के पेसो को बर्बाद किया गया। इसकी भरपाई आखिर कौन करेगा।

कौशिक पंडित की रिपोर्ट