April 26, 2024

बुरहानपुर  – सगीर अहमद खान उपयंत्री नगर निगम बुरहानपुर जो कि लोकायुक्त रेड में रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए कुछ माह पूर्व पकड़े गए थे का नगरी प्रशासन मंत्रालय द्वारा सोमवार को स्थानांतरण आदेश जारी किया गया।
गौरतलब है श्री सगीर अहमद खान के विरुद्ध हिंदू जागरण मंच जिला अध्यक्ष ठा प्रियांक सिंह लगातार भ्रष्टाचार की शिकायत मंत्रालय में करते आ रहे थे इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, नगरी प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, आयुक्त श्री भरत यादव, सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह इत्यादि को ईमेल के द्वारा भी शिकायतें भेजी जा रही थी। शासकीय आदेश परिपत्र क्रमांक एफ – 2/2004/1-10 अनुसार अगर कर्मचारी लोकायुक्त रेड में पकड़ा जाए तो उसे तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित किये जाने का नियम है इसी को मद्देनजर रखते हुए नगरी प्रशासन मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से श्री सगीर अहमद खान का स्थानांतरण बुरहानपुर नगर निगम से मुरैना किया गया है।

रिपोर्ट  धनराज पाटील