धूमधाम से मनी कपड़ा-फाड़ होली, बच्चे-बूढ़े सभी ने की जमकर मस्ती

सुसनेर रविवार को रंगपचंमी के अवसर पर नगर में हर जगह अपनी अपनी धुन में मस्त – मस्ताओ की टोलीया घुमती हुई दिखाई दी। होली से ज्यादा उत्साह रंगपंचमी पर लोगो में देखा गया। सुबह से ही एक दुसरे को रंग, गुलाल लगाने की शुरूआत हो गई।

सुसनेर रंग पंचमी पर नगर के हाथी दरवाजा क्षेत्र में कपड़ा फाड़ होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस होली महोत्सव में हर वर्ग के लोग रंग- बिरंगे रंगों में रंगे नजर आए। युवाओं ने रंगों सहित कपड़ा फाड़ जमकर होली खेली। साथ ही दिनभर लोग एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। साथ ही ढोल- नगाड़े व डीजे पर खूब नृत्य किया और एक दूसरे को रंग लगाया। इसके अलावा कपड़ा फाड़ होली खेली गई। जो सबसे हटकर रही।