March 29, 2024

बाकी सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, वर्तमान अध्यक्ष बलदेवदास चुनाव हारे

इंदौर। बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी समाज के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष का स्थान रिक्त रहा है। बाकी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। जिला कार्यकारी मंडल के चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष बलदेव जाजू चुनाव हार गए हैं।
जिला कार्यकारी मंडल के चुनाव में मतदान संपन्न हुआ। जय महेश पैनल के 17 एवं निर्दलीय 2 उम्मीदवारों ने विजयश्री हासिल की। पैनल के सामने महेश सुभाष राठी एवं गोविंद लड्ढा चुनाव जीतने में सफल रहे।
उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद के लिए मुकेश सारडा का फॉर्म चुनाव अधिकारी ने उन्हें अध्यक्ष पद की पात्रता नहीं होने से निरस्त कर दिया था। चुनाव अधिकारी लव शारदा एवं राजेंद्र असावा ने बताया कि
उपाध्यक्ष १.राजेश मूंदड़ा २. संजय काबरा, मंत्री उमेश समदानी, संयुक्त मंत्री नंदकिशोर बंग , कोषाध्यक्ष नवनीत सोनी, संगठन मंत्री सुनील राठी, प्रचार मंत्री जयंत मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित हुए। घोषित किए
गए हैं। इस अवसर पर प्रदेश चुनाव अधिकारी हरीश जाजू भी उपस्थित थे।