March 28, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में स्पीच दी। उन्होंने भारत में लोकतंत्र को खतरे में बताया, तो चीन को शांति पसंद देश बताया। राहुल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कश्मीर को तथाकथित हिंसक जगह बताया। राहुल ने भारत में विपक्षी पार्टियों, नेताओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं की दिक्कतों का जिक्र किया। राहुल ने कहा- मेरे फोन की जासूसी होती है। विपक्ष के खिलाफ केस दर्ज किए जाते हैं। भारत में विपक्षी नेता के तौर पर यह एक ऐसा दबाव है, जो लगातार झेलना पड़ता है।