April 27, 2024

ब्रह्मास्त्र रोहतांग

पंजाब में वीरवार को दिनभर धूप निकली, जबकि हिमचाल प्रदेश में रोहतांग पास और अटल टनल के आसपास बर्फबारी का सिलसिला जारी है। सोलंगनाला से आगे लाहौल की चोटियों में 4 इंच तक बर्फ की परत जम गई है। अटल टनल से सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को जाने दिया जा रहा है। वीरवार को भी न्यूनतम पारा 100 के बीच रहा। लाहौल में प्रचंड ठंड के चलते जिला मुख्यालय काजा में न्यूनतम पारा माइनस 20 डिग्री दर्ज हुआ। ठंड के कारण पाइप लाइन जम जाने से लोगों के लोगों को बाल्टी और केन में पानी ढोना पड़ रहा है।

नारनौल में रात का पारा 2.2 डिग्री रहा, जबकि मेवात में 3.3 और भिवानी में 3.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान में औसतन 4.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। अब रात का पारा सामान्य हो चुका है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश में पाला जम रहा था। इससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा था।