April 27, 2024

नर्मदापुरम ( होशंगाबाद )।

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का 75 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। उन्‍होंने गुरुग्राम के फोर्टिस अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार नर्मदापुरम जिले के माखननगर में स्‍थित उनके पैतृक ग्राम आंखमऊ में किया जाएगा। उनकी पार्थिव देह दिल्ली से भोपाल लाई जा रही है।

गांव में मातम का माहौल

शरद यादव के निधन की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल है। लोग उनके जीवनकाल की बातों को याद कर रहे हैं। अंतिम संस्कार गांव के ही श्‍मशान घाट पर किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शरद यादव की गिनती देश के बड़े समाजवादी राजनेताओं में होती थी। वह अमूमन होली पर्व के दौरान अपने गांव में ही रहना पसंद करते थे। माखननगर राष्ट्रकवि माखननगर चतुर्वेदी के नाम से जाना जाता है, इसके बाद शरद यादव के गांव के नाम से भी पहचाना जाता है।

तीन राज्यों से लोकसभा पहुंचे 7 बार के सांसद

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव भारत के संभवत: पहले ऐसे नेता हैं जो तीन राज्य मध्यप्रदेश के जबलपुर, उत्तर प्रदेश और बिहार से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं।

पीएम- सीएम ने जताया दुख

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम नेताओं ने शरद यादव के निधन पर दुख जताया।