धार में मां ने 3 बच्चों को जहर दिया, 2 की मौत
![](https://www.awantika.com/wp-content/uploads/2022/07/dhar-r-585x1024.jpg)
पति से फोन पर हुआ था झगड़ा, खुद भी पी लिया चूहामार जहर
ब्रह्मास्त्र बदनावर
धार में पति-पत्नी के झगड़े ने दो मासूमों की जान ले ली। मजदूरी करने जयपुर गए पति का पत्नी से फोन पर इतना झगड़ा हुआ कि पत्नी ने अपने तीन बच्चों को पानी में घोलकर जहर पिला दिया। फिर खुद भी पी ली। इससे दो मासूमों की मौत हो गई। महिला और एक बच्ची का रतलाम में इलाज चल रहा है। घटना बदनावर के कोद गांव की है।
कोद निवासी ममता पति संतोष सिंदल ने गुरुवार दोपहर 12 बजे बेटी साक्षी (8), प्राची उर्फ परी (7) और बेटे कुणाल (3) को पानी में जहर मिलाकर पिला दिया और खुद भी पी लिया। कुछ देर बाद महिला और बच्चों को उल्टियां होने लगीं। ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए बदनावर लेकर आए। गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें रतलाम रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान प्राची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शाम 6 बजे साक्षी और कुणाल को इंदौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में कुणाल की भी मौत हो गई।