शिंदे और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासत में बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन चल रहा है। भाजपा ने 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का आॅफर शिंदे गुट को दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत, मंत्री बन सकते हैं।